Saturday, December 14, 2019

सिख

एक सेठ  से लक्ष्मी  जी  रूठ गई ।

           जाते वक्त  बोली मैं जा रही  हूँ...

    और... मेरी जगह  नुकसान आ रहा है ।

                       तैयार  हो जाओ।

लेकिन  मै तुम्हे अंतिम भेट जरूर देना चाहती हूँ।
                                 मांगो जो भी इच्छा  हो।

                      सेठ बहुत समझदार  था।
उसने 🙏 विनती  की नुकसान आए तो आने  दो ।

लेकिन  उससे कहना की मेरे परिवार  में आपसी  प्रेम  बना रहे।

                🤔बस मेरी यही इच्छा  है।

     लक्ष्मी  जी  ने  तथास्तु  कहा।

                      कुछ दिन के बाद :-

सेठ की सबसे छोटी  बहू  खिचड़ी बना रही थी।

उसने नमक आदि  डाला  और अन्य  काम  करने लगी।

तब दूसरे  लड़के की  बहू आई और उसने भी बिना चखे नमक डाला और चली गई।

इसी प्रकार  तीसरी, चौथी  बहुएं  आई और नमक डालकर  चली गई ।

               उनकी सास ने भी ऐसा किया।

           शाम  को सबसे पहले सेठ  आया।

                  पहला निवाला  मुह में लिया।
                                 देखा बहुत ज्यादा  नमक  है।

लेकिन  वह समझ गया  नुकसान (हानि) आ चुका है।

   चुपचाप खिचड़ी खाई और चला गया।

     इसके बाद  बङे बेटे का नम्बर आया।

                                पहला निवाला  मुह में लिया।
पूछा पिता जी  ने खाना खा लिया क्या कहा उन्होंने ?

सभी ने उत्तर दिया :- " हाँ खा लिया, कुछ नही बोले।"

अब लड़के ने सोचा जब पिता जी ही कुछ  नही  बोले तो मै भी चुपचाप खा लेता हूँ।

इस प्रकार घर के अन्य  सदस्य  एक -एक आए।

पहले वालो के बारे में पूछते और.. चुपचाप खाना खा कर चले गए।

     रात  को नुकसान (हानि) हाथ जोड़कर

सेठ से कहने लगा : -  "मै जा रहा हूँ।"

                      सेठ ने पूछा :- क्यों ?

तब नुकसान (हानि ) कहता है, " आप लोग एक किलो तो नमक खा गए  ।

लेकिन  बिलकुल  भी  झगड़ा  नही हुआ। मेरा यहाँ कोई काम नहीं।"

                   *निचोङ*

⭐झगड़ा कमजोरी , हानि , नुकसान  की पहचान है।

    👏जहाँ प्रेम है , वहाँ लक्ष्मी  का वास है।

🔃सदा प्यार - प्रेम  बांटते रहे। छोटे -बङे  की कदर करे ।

                    जो बङे हैं , वो बङे ही रहेंगे ।

चाहे आपकी कमाई उसकी कमाई   से बङी हो।   🙏🙏🙏🙏

    अच्छा लगे तो आप जरुर किसी अपने को भेजें।

       ☘☘☘ *- Զเधे   Զเधे -* ☘☘☘

            *अच्छे के साथ अच्छे बनें ,*
                 *पर  बुरे के  साथ बुरे नहीं।*

                     *....क्योंकि -*
                                🔰
               *हीरे से हीरा तो तराशा जा*
                 *सकता है लेकिन कीचड़ से*
                   *कीचड़  साफ  नहीं किया*
                                           *जा सकता ।*


Sunday, December 8, 2019

सावधान


सावधान...
   अगर आप कहीं बस या ट्रेन के सफ़र में हो और आपके पास कोई भिखारी आकर खाना मांगे तो आप  खाना देने का कष्ट ना करे वरना ये दरिया दिली आपके लिए मुसीबत बन सकती है...
जी हां आजकल ऐसे ट्रैंड भिखारियों के गैंग चल रहे है जो आपसे खाना मांगते है और ज्यों ही उनका कोई सदस्य उस में से कुछ खाता है वो मुंह से जाग निकाल के तड़पने का नाटक करने लग जाता है और गिरोह के अन्य सदस्य मारपीट पे उतर आते है और पुलिस केस में फ़ंसाने की धमकियां देते है। इनकी सेटिंग वहां के पुलिस वालों से भी होती है और आप से जबरन एक मोटी रकम वसूल सकते है...अच्छा होगा कि आप बचा हुआ खाना किसी कुत्ते को डाल दे।


अगर आप रात में गाड़ी चला रहे हैं और कोई आपके WINDSCREEN पर अंडे फेंके तो कार की जांच के लिए रोकें नहीं, वाइपर संचालित भी ना करें और किसी भी तरह का पानी विंडस्क्रीन पे ना डाले, क्योंकि अंडे के साथ मिश्रित पानी दूधिया बन जाता है और आपकी दृष्टि को 92.5% तक के लिए ब्लॉक कर देता है और फिर आपको मजबूरन गाडी को सड़क के बगल में बंद करना पड़ता है और फिर आप पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों का शिकार बन जाते है। यह एक नई तकनीक है इसका प्रयोग आजकल हाईवे पे अपराधिक गिरोहो द्वारा किया जाता है कृपया अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जरुर सूचित करें।

पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके जागरूकता फैलाएं।... 👏👏